पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शाला प्रबंधन समिति को सक्रिय बनाएंगे

शाला प्रबंधन समिति को सक्रिय बनाएंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

स्कूलों में बनाई गई शाला प्रबंधन समितियां निष्क्रिय हो गई है। इन्हें फिर से सक्रिय करने के लिए शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया।

मंगलवार को सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक मास्टर ट्रेनर्स को डिस्ट्रिक्ट ग्रुप रिजर्व संजय गुप्ता ने प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनर्स को शाला प्रबंधन समितियों को सक्रिय करने के लिए गुर सिखाए। मास्टर ट्रेनर्स अपने क्षेत्र में जाकर शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। शिक्षा विभाग ने स्कूल में विभिन्न गतिविधियां संचालित करने के लिए शाला प्रबंधन समितियों का गठन किया है। इसमें अध्यक्ष सहित सदस्यों को नियुक्त किया गया लेकिन कुछ ही महीनों में समितियां निष्क्रिय हाे गई। समिति सदस्यों को अधिकार भी पता नहीं है। ऐसे में शिक्षा विभाग मास्टर ट्रेनर्स और शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहा है। मास्टर ट्रेनर्स में 21 संकुल के 84 शिक्षकों को शामिल किया गया है। एक संकुल से 4 शिक्षकों को लिया गया है। मास्टर ट्रेनर्स अन्य शिक्षकों सहित स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों को प्रशिक्षण देंगे। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप में शामिल जीके राणा, मनोहर गवले, रवि तिवारी, अरविंद वर्मा, संजय गुप्ता, विक्रम महेश्वरी, छगनसिंह कुशवाह, भागवत हटकर ने मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया।

यह है जिम्मेदारी
प्रशिक्षण दे रहे संजय गुप्ता ने कहा आपको समितियों को उनके अधिकारों से अवगत कराना है। उनके कार्य, दायित्व बताना है। शाला प्रबंधन समितियों के विभिन्न काम है। स्कूल में नियमित विद्यार्थी आ रहे हैं या नहीं। जो बच्चे नियमित नहीं आ रहे उन्हें स्कूल भेजने की जिम्मेदारी शाला प्रबंधन समिति की है। स्कूल में सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था, सुविधाघर की कमियां होने पर अफसरों को सूचना पहुंचाने का काम शाला प्रबंधन समिति का है।

सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में मास्टर ट्रेनर्स काे प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला
खबरें और भी हैं...