पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अकेली देख नाबालिग को घर बुलाया, दुष्कर्म किया

अकेली देख नाबालिग को घर बुलाया, दुष्कर्म किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुष्कर्म मामले में क्षेत्र की एक महिला सहित दो युवकों ने साथ दिया

मुख्य दुष्कर्मी सहित एक युवक फरार, महिला और एक युवक गिरफ्तार

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

शिकारपुरा क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को घर में अकेली देख उसी क्षेत्र में रहने वाले युवक ने अपने घर बुलाया। क्षेत्र की एक महिला सहित दो साथियों की मदद से उसने नाबालिग से ज्यादती की। किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

सोमवार शाम 4 बजे राम जंगाले के कहने पर क्षेत्र की की गुड्‌डन चांद खां पीड़िता को घर बुलाने आई। घर में अकेली थी। माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। कुछ देर बाद किशोरी राम के घर जा पहुंची। विक्की दयाराम और वैभव नितिन बाहर खड़े थे। राम के घर में घुसते ही बाहर से विक्की और वैभव ने दरवाजा बंद कर लिया। राम ने उससे ज्यादती की। करीब 20 मिनट तक पीड़िता ने संघर्ष किया। शोर सुन विक्की, वैभव और गुड्‌डन मौके से भाग गए। दरवाजा खटखटाने पर पड़ोसी ने दरवाजा खोला। डरी-सहमी पीड़िता देर शाम बिलखती हुई घर पहुंची। माता-पिता को आपबीती सुनाई।

रात 9 बजे परिजन ने शिकारपुरा थाना पुलिस को खबर की। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराई। जांच रिपोर्ट में पीड़िता की शिकायत सही मिली। पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 376 डी दुष्कर्म में सहयोग, 342 घर का दरवाजा बंद कर, 506 जान से मारने की धमकी और लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम का केस दर्ज किया। सुबह पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके घर पहुंची। राम और विक्की शाम को फरार थे। पुलिस ने गुड्‌डन और वैभव को घर से गिरफ्तार किया।

ज्यादती एक युवक ने की महिला व दो ने सहयोग किया
ज्यादती में शामिल महिला सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सहित एक युवक फरार है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। ज्यादती एक युवक ने की है। सहयोगियों सहित ज्यादती करने वाले पर धारा 376 डी का केस दर्ज किया है। प्रकाशसिंह वास्कले, प्रभारी थाना शिकारपुरा

खबरें और भी हैं...