पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कागज टाइप कराने पर ही वेंडर दे रहे 50 रुपए का स्टाम्प

कागज टाइप कराने पर ही वेंडर दे रहे 50 रुपए का स्टाम्प

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर| तहसील कार्यालय में स्टाम्प वेंडरों की मनमानी से पक्षक वकील परेशान हो रहे हैं। स्टाम्प वेंडर कागज टाइप करवाने पर ही 50 रुपए का स्टाम्प दे रहे हैं। सिर्फ स्टाम्प मांगने पर नहीं दे रहे हैं। टाइपिंग और स्टाम्प के लिए वेंडर 100 से 150 रुपए तक वसूल रहे हैं। अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष संतोष देवताले ने शिकायत अपर कलेक्टर प्रकाश रेवाल से की है।

संतोष देवताले ने बताया सोमवार को खकनार निवासी किसान स्टाम्प के लिए तहसील कार्यालय पहुंचे। स्टाम्प मांगे। वेंडरों ने स्टाम्प नहीं दिए। पूरे मामले की जानकारी निकालने पर पता चला। सिर्फ स्टाम्प नहीं दिया जा रहा है। कागज टाइपिंग कराने पर ही स्टाम्प दिया जा रहा है। स्टाम्प वेंडरों ने परिजन और प|ी के नाम पर स्टाम्प वेंडर के लायसेंस बनवा रखे हैं।

खबरें और भी हैं...