पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आखिर कहां जरूरी..? पेट्रोल के लिए पंप पर दिखे हेलमेट, रोड पर सिर से नदारद

आखिर कहां जरूरी..? पेट्रोल के लिए पंप पर दिखे हेलमेट, रोड पर सिर से नदारद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर. प्रशासन का हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं अभियान खोखला साबित हो रहा है। बाइक चालकों के लिए हेलमेट पेट्रोल भरने का एक साधन बन गया है। जबकि प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट अभियान शुरू किया है। पेट्रोल भराने के बाद चालक सड़क पर बगैर हेलमेट बाइक दौड़ा रहे हैं। एेसी स्थिति में दुर्घटनाओं में मौत का आंकड़ा घटने वाला नहीं है। मंगलवार को अधिकांश पंपों पर जवान तैनात रहे। उनके सामने बगैर हेलमेट के बाइक चालक पंपों पर पहुंचे। किसी ने एक-दूसरे से हेलमेट की जुगाड़ कर पेट्रोल भरवाया। कुछ पुलिस की सख्ती देखकर बगैर पेट्रोल भराए लौट गए। दिनभर यही सिलसिला चलता रहा। हेलमेट पर सख्ती के लिए शनवारा चौराहा पर जवान तैनात दिखे। यहां भी बगैर हेलमेट बाइक चालक चकमा देकर निकल गए। अधिकांश क्षेत्र में हाईवे पर बगैर हेलमेट लोग बाइक दौड़ाते दिखे।

खबरें और भी हैं...