पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रैली निकालकर, सुविधाघर बनाने के लिए प्रेरित किया

रैली निकालकर, सुविधाघर बनाने के लिए प्रेरित किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रैली निकालकर, सुविधाघर बनाने के लिए प्रेरित किया

बुरहानपुर |
सोमवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत धामनगांव शासकीय बालक माध्यमिक स्कूल से नोडल अफसर एमके चौधरी, सरपंच, सचिव और ग्रामीणों ने जागरुकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को खुले में गंदगी नहीं करने के लिए प्रेरित किया। सुविधाघर बनाने के लिए समझाइश दी गई।

ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे में घायल की मौत

बुरहानपुर |
7 फरवरी को इटारिया के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से पंधाना निवासी रूपसिंह मंगलसिंह घायल हो गया था। मंगलवार को पंधाना अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। निंबोला पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

गुप्ता को दिया प्रभार

बुरहानपुर |
महापौर अनिल भोसले ने शहर की सफाई को लेकर सेक्टर अफसरों की बैठक ली। संपत्ति कर अफसर किरण जोगदंड को उप स्वास्थ्य के प्रभार से मुक्त कर दिया है। यह प्रभार उपयंत्री बीजी गुप्ता को सौंपा है। बैठक में निगम आयुक्त एसके रेवाल सहित कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...