गारंटी सीमा में उखड़ी सड़क, चलना मुश्किल, घायल हो रहे बाइक सवार
बुरहानपुर-अमरावती रोड पर स्थित गांवों के लोगों को रोड निर्माण से काफी राहत मिली है। लेकिन ग्रामीण इलाकों में रास्तों की हालत खराब होने से मुसीबत झेलना पड़ रही है। सिंधखेड़ा से देवरी 12 किमी रोड निर्माण के तीन साल में ही उखड़ गया है। इससे 6 गांवों के 5 हजार से अधिक लोगों को फजीहत झेलना पड़ रही है। रोड का डामर उखड़ गया है। गड्ढों से चलना मुश्किल हो गया है।
ऐतिहासिक स्थल महलगुलआरा के दो आइना महल देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। महलगुलआरा आने के लिए बुरहानपुर-अमरावती रोड से सिंधखेड़ा तक और इसके बाद सिंधखेड़ा-देवरी रोड पर 5 किमी अंदर जाना पड़ता है। यह रोड जर्जर होने से कई लोग महल देखे बिना ही वापस लौट रहे हैं। इस ओर न तो पंचायत और न ही पर्यटन विभाग का ध्यान है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2012-13 में सिंधखेड़ा-देवरी रोड बनाया गया था। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में बना रोड तीन साल में जर्जर हो गया। रोड से सिंधखेड़ा, महलगुलआरा, हनुमंत खेड़ा, सांडस, नेवरी, देवरी के हजारों ग्रामीणों की आवाजाही है। अफसरों को जल्द इस ओर ध्यान देना चाहिए।
सिंधखेड़ा-देवरी रोड का डामर पूरी तरह उखड़ गया है।