2.4 लाख के सालना पैकेज पर 6 विद्यार्थी चयनित
बुरहानपुर | सोमवार को सत्यम टेक कंपनी ने 2.4 लाख के सालाना पैकेज पर ठा. शिवकुमारसिंह इंजीनियरिंग मेमोरियल कॉलेज के 6 विद्यार्थियों का चयन किया है। इनमें कम्प्यूटर साइंस से योगिनी पाटीदार, एकता सोडावाला, नैना गंगवानी, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशंस से कोमल जैन, शिल्पा तोरानी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग से यश चोपडा शामिल हैं। विद्यार्थियों के चयन पर संस्था डायरेक्टर ठा. वीरेंद्रसिंह, शकर कारखाना अध्यक्ष किशोरीदेवी ठाकुर, प्राचार्य भूषण सावजी, एमबीए विभागाध्यक्ष स्मिता हजारी, प्लेसमेंट अफसर लव पटेल और सौरभ तिवारी ने हर्ष व्यक्त किया।