पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 घंटे तक पीएम रूम में पड़ा रहा महिला का शव

7 घंटे तक पीएम रूम में पड़ा रहा महिला का शव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पति की प्रताड़ना के बाद झुलसी थी महिला, पांचवें दिन बाद मौत

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

पांच दिन पहले झुलसी महिला ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। पीएम के लिए सुबह 7 बजे से शव पीएम रूम में रखा गया, लेकिन हड़ताल के कारण 7 घंटे तक पीएम नहीं हो सका। परिजन और पुलिस परेशान होती रही। शाहपुर से कर्मचारी को बुलाकर पीएम कराया गया। इसके बाद परिजन शव घर ले गए।

बहादरपुर में रविवार को सुषमा पति मुकेश उर्फ सुपड़ू (20) झुलस गई थीं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने 90 प्रतिशत जलना बताया। चार दिन तक महिला का इलाज चला। पांचवें दिन गुरुवार सुबह 6 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन बिलख उठे। सुबह 7 बजे पीएम रूम में शव रखा गया। सुबह 10 बजे तक भी पीएम के लिए कोई कर्मचारी नहीं आया। परिजन पीएम होने का इंतजार करते रहे। दोपहर 2 बजे शाहपुर से सुरेश जाधव और दिलीप शंकर पहुंचे। डॉ. यामिनी भूषण शास्त्री की मौजूदगी में पीएम किया। पीएम के बाद परिजन शव गांव ले गए।

15 दिन पहले बेटी को ससुराल भेजा था
सुषमा के पिता गौतम मेढ़े ने बताया मेरी बेटी की शादी 10 अप्रैल को बहादरपुर निवासी मुकेश उर्फ सुपड़ू पिता नगीन से हुई। शादी के बाद से ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करने लगे। मैं बेटी को मायके लेकर आ गया। वह दो महीने तक मायके में रही। 15 दिन पहले ही उसको ससुराल भेजा। रविवार को वह बाजार में खरीदारी करने के लिए गईं। घर लौटी तो ससुराल वालों ने देरी से आने की बात कहकर प्रताड़ित किया। इसके बाद पति सहित ससुर नगीर, सांस गीताबाई और देवर पप्पू ने केरोसिन छिड़क कर जला दिया।

जिला अस्पताल में पीएम के इंतजार में बैठे महिला के परिजन।

खबरें और भी हैं...