पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हड़ताल के लिए 412 कर्मचारियों ने मत दिया

हड़ताल के लिए 412 कर्मचारियों ने मत दिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांच स्टेशनों पर रेलवे कर्मचारियों का मतदान

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

ऑल इंंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर 10 अप्रैल को होने वाले हड़ताल के समर्थन में नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन कर्मचारियों का मतदान हुआ। पहले दिन 667 में से 412 कर्मचारियों ने अपना मत दिया।

मध्य रेलवे मंडल बुरहानपुर मुख्यालय के पांच स्टेशन पर मतदान हुआ। सुबह 7.45 बजे से मतदान के लिए कर्मचारी रेलवे स्टेशन पर जुटने लगे। सुबह 8 बजे से पांच मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हुई। सुबह पहले चरण के एक घंटे में 127 कर्मचारियों ने मतदान किया। कतार में खड़े रहकर कर्मचारियों ने मतदान किया। बुरहानपुर, नेपानगर, सावदा, रावेर, निंभोरा स्टेशन पर बूथ बनाए थे। यहां 412 कर्मचारियों ने हड़ताल के लिए मतदान किया। सुरक्षा में आरपीएफ, जीआरपी जवान तैनात रहे।

नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन भुसावल मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र कापड़े ने बताया पहले दिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अधिक मतदान किया। वोटिंग को लेकर दिनभर कर्मचारियों में उत्साह दिखा। शुक्रवार को असीर, चांदनी, मांडवा और वाघोड़ा स्टेशन पर मतदान होगा। शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। मतदान खत्म होने पर कर्मचारियों ने लांस नायक हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि दी।

रेलवे स्टेशन पर मजदूर यूनियन ने मतदान किया।

खबरें और भी हैं...