शहर में फैली गंदगी महापौर कर रहे मनमर्जी
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
नेता प्रतिपक्ष अकील ओलिया और गांधी चौक पार्षद डॉ. आरिफ बागवान ने गुरुवार को शिव प्लाजा से जामा मस्जिद का दौरा किया। यहां पसरी गंदगी को देखकर कहा महापौर अनिल भोसले सफाई की ओर ध्यान नहीं दे रहे।
वार्डों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई कर्मचारी कम है और उनके स्थानांतरण भी मनमर्जी से हो रहे हैं। फायर विभाग में दो वाहनों की रिपेयरिंग के लिए लाखों रुपए खर्च किए गए। इतने में नए वाहन खरीदे जा सकते थे। इसी प्रकार अन्य मनमर्जी से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि व्यवस्थाएं नहीं सुधरती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।