पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाओं को आराधना के लिए सांख्य योगी मंदिर बनेगा

महिलाओं को आराधना के लिए सांख्य योगी मंदिर बनेगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटे व्यसन में तो बेटियां एजुकेशन में लग गईं : शास्त्री सूरदासजी
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

सिलमपुरा के श्री स्वामीनारायण मंदिर परिसर में एक नया सांख्य योगी मंदिर बनेगा। मंदिर निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। महिलाओं के लिए पूजा-अर्चना की विशेष व्यवस्था रहेगी। कोठारी पीपी स्वामी मंदिर के लिए पांच साल से प्रयास कर रहे थे। फिलहाल महिला संत, ब्रह्मचारियों के लिए ठहरने की व्यवस्था नहीं है, लेकिन इसकी व्यवस्था भी होगी।

मंगलवार को वड़ताल मंदिर चेयरमैन स्वामी देवप्रकाशदासजी ने स्वीकृति दी। गोपाल देवकर ने बताया 1 हजार स्क्वेयर फीट में मंदिर बनेगा। महिला संत, बह्मचारियों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। भगवान श्री कृष्णजी की मूर्ति स्थापित होगी। संत, ब्रह्मचारी महिला आराधना करेंगी। फिलहाल बजट पर कोई चर्चा नहीं हुई है।

कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जन्म पर थिरकती महिलाएं।

श्रीराम कथा
खबरें और भी हैं...