महिलाएंं आत्मनिर्भर होकर परिवार को आर्थिक सहयोग दें
महिलाएंं आत्मनिर्भर होकर परिवार को आर्थिक सहयोग दें
बुरहानपुर | महिलाएं आत्म निर्भर होकर अपने परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान करें। आरसेटी संस्था से पूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त कर बैंक से ऋण लेकर अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं। इससे वे परिवार का भरण पोषण आसानी से कर सकती है। यह बात गुरुवार को आरसेटी संस्थान के प्रशिक्षण में कलेक्टर जेपी आइरीन सिंथिया ने महिलाओं से कही। उन्होंनें कहा किसी भी परिवार को चलाने में महिलाओं का योगदान जरूरी होता है। महिला किसी भी क्षेत्र में काम करने के लिए स्वयं को कम ना समझें। देश की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर पदस्थ है। आरसेटी निदेशक एसके मिश्रा ने कहा स्टार ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान बुरहानपुर में 35 ग्रामीण महिलाओं काे सिलाई प्रशिक्षण दे रहे हैं। जिला प्रबंधक महेश कुमार मित्तल ने महिलाओं को विश्वास दिलाया कि सफल प्रशिक्षण लेने के बाद बैंक से ऋण लेने में पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।