पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ताप्ती रपटे पर पुल की मांग को लेकर आंदोलन होगा

ताप्ती रपटे पर पुल की मांग को लेकर आंदोलन होगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ताप्ती रपटे पर पुल की मांग को लेकर आंदोलन होगा

बुरहानपुर | ताप्ती नदी के जैनाबाद रपटे पर पुल की मांग को लेकर शिवसेना आंदोलन करेगी। इसको लेकर गुरुवार को शिवसेना ने कलेक्टर जेपी आइरीन सिंथिया को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक प्रमुख देवीदास भररे ने बताया जैनाबाद रपटे पर पुल नहीं बनाने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। 15 फरवरी से यहां पर जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। शिवसेना सहित बड़ी संख्या में लोग जल सत्याग्रह करेंगे।

एलबेंडाजोल की दवा बांटी

बुरहानपुर |
सेवासदन कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने नसीराबाद की स्कूल और जीएनटी मांटेसरी स्कूल में बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा बांटी। एनएसएस प्रभारी प्रोफेसर राजेश काले के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने दवा बांटकर कृमि मुक्ति दिवस मनाया।

खबरें और भी हैं...