पौधारोपण कर मनाई पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि
बुरहानपुर | भाजपा नगर मंडल ने पौधरोपण कर पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि मनाई। गुरुवार को शनवारा गुजराती मोड़वाड़ी में दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाए। बाल भैरव मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला ने कहा दीनदयालजी के बलिदान ने भाजपा को पौधे से वट वृक्ष का स्वरूप दिया है। हमें उनके बताए सिद्धांतों पर चल कर समाज और देश की सेवा करना चाहिए। इस दौरान मुख्य अतिथि रतिलाल चिलात्रे, वरिष्ठ नेता जगदीश कपूर, प्रकाश कानूगो, पार्षद चिंतामन महाजन, यशवंत वाढ़े, विजय गांजेवाला, आदित्य प्रजापति, सदु गुप्ता, शैलेष जोशी मौजूद थे।