पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल की जर्जर दीवार गिरी दो छात्र गंभीर, 1 इंदौर रैफर

स्कूल की जर्जर दीवार गिरी दो छात्र गंभीर, 1 इंदौर रैफर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हादसा
जैनाबाद प्राथमिक स्कूल में सुबह 10 बजे

प्रधान पाठक, दो शिक्षक की एक-एक वेतनवृद्धि रोकी
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

गुरुवार सुबह 10 बजे जयसिंहपुरा प्राथमिक स्कूल की जर्जर दीवार ढह गई। स्कूल के गेट पर खड़े रहकर झूल रहे तीन विद्यार्थियों पर मलबा गिरा। एक को मामूली चोट आई है। जबकि दो अन्य गंभीर घायल हुए है। इनमें से एक को इंदौर रैफर किया गया। लापरवाही पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक और दो शिक्षकों की एक-एक वेतनवृद्धि रोकी है।

सुबह करीब 10 बजे कक्षा चौथी के विशाल पिता जगदीश, पहली के गोपाल पिता सुखलाल, विशाल पिता देवलाल स्कूल पहुंचे। तीनों स्कूल के गेट पर खड़े रहकर झूलने लगे। कुछ देर बाद जर्जर दीवार गेट सहित ढह गई। हादसे में विशाल पिता जगदीश और गोपाल पिता सुखलाल गंभीर घायल हो गए। विशाल देवलाल को मामूली चोट आई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। विद्यार्थियों को गांव के निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया। एएनएम कल्पना कनाड़े ने एंबुलेंस 108 को खबर दी। सुबह करीब 10.15 बजे शिक्षक सलीम उद्दीन पहुंचे। यहां से विद्यार्थियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। परिजन ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का अरोप लगाया है।

जिला अस्पताल से गंभीर घायल विशाल पिता जगदीश को इंदौर रैफर किया गया, लेकिन इंदौर ले जाने के लिए जिला अस्पताल से एंबुलेंस नहीं मिली। दोपहर ढाई बजे तक परिजन परेशान होते रहे। परिजन ने फोन कर एंबुलेंस 108 को बुलाया। इससे बालक को इंदौर ले जाया गया। वार्ड बॉय नहीं होने के कारण परिजन ने खुद स्ट्रेचर पर बालक को लेटाया और एंबुलेंस तक ले गए।

11 बजे तक स्कूल नहीं

पहुंचे प्रधान पाठक
मामले में डीईओ जेएल रघुवंशी ने कहा- हादसे में प्रधान पाठक रामेश्वर पाटील, शिक्षक सलीम उद्दीन और संविदा शिक्षक नीता पाटील की लापरवाही सामने आई। इन्हें सुबह 10.30 बजे स्कूल पहुंचना था लेकिन 11 बजे तक भी वह स्कूल नहीं पहुंचे थे। इस लापरवाही पर तीनों की एक साल की वेतनवृद्धि रोक दी गई है। लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की गई है। स्कूल लगने का समय सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक का है।

3 महीने से जर्जर थी दीवार अफसरों ने नहीं दिया ध्यान
जयसिंहपुरा स्कूल की दीवार तीन महीने से जर्जर थी। 1 फरवरी को बीआरसी कार्यालय को सूचना भेजी थी, लेकिन यहां से कोई जवाब नहीं आया। पंचायत को भी इससे अवगत कराया गया था। शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। समय पर ध्यान नहीं दिया गया। - रामेश्वर पाटील, प्रधान पाठक

सूचना दी थी, लेकिन स्कूल समय पर नहीं पहुंचे

स्कूल से बीआरसी कार्यालय में सूचना दी गई थी। हादसा स्कूल लगने के समय हुआ है। प्रधान पाठक सहित शिक्षक स्कूल समय से नहीं पहुंचे थे। इसलिए उनकी एक साल की वेतनवृद्धि रोकी गई है। - जेएल रघुवंशी, डीईओ, बुरहानपुर

जैनाबाद में प्राथमिक स्कूल की दीवार ढही।

जिला अस्पताल में परिजनों ने ही मरीज को स्ट्रेचर पर डालकर भर्ती कराया।

खबरें और भी हैं...