अस्थि विसर्जन स्थल पर बापू को याद किया
बुरहानपुर | सतियारा घाट स्थित महात्मा गांधी अस्थि विसर्जन स्थल पर दूसरे दिन भी कार्यक्रम हुए। महापौर अनिल भौंसले और गणमान्य नागरिकों ने पुष्प अर्पित किए। महापौर अनिल भोसले ने पूज्य बापू की सादगी, सत्य निष्ठा, सहिष्णुता, स्वच्छता के प्रति बापू की लगन पर प्रकाश डाला। चिंतामन महाजन, राजेंद्र मिश्रा साहित्यकार ने भी बापू के आश्रम और विदेश यात्राआें की घटना सुनाई। इस दौरान निगमायुक्त सुरेश रेवाल, एमआईसी सदस्य विट्ठल खोसे, विनोद पाटील, यशवंत वाढ़े, पार्षद सुवर्णा केडी पटेल, मुकेश चौहान मौजूद थे।