महिला अध्यापकों को मिलें संतान पालन अवकाश
बुरहानपुर | गुरुवार शाम 6 बजे अध्यापक संवर्ग की महिला अध्यापकों ने संतान पालन अवकाश के लिए एसडीएम केआर बड़ोले को ज्ञापन सौंपा। अध्यापकों ने कहा वित्त विभाग ने 22 अगस्त 2015 से महिला कर्मचारियों को 730 दिन के संतान पालन अवकाश की पात्रता दी है। जिसका लाभ संवर्ग की महिला कर्मचारियों को दिया जा रहा है, लेकिन अब अध्यापक संवर्ग की महिला कर्मचारी इससे वंचित है। इससे महिला अध्यापकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक शिक्षण के खिलाफ उचित कार्रवाई और अध्यापक संवर्ग की महिलाओं को लाभ दिलाने के आदेश जारी करें।