एबीवीपी ने लांस नायक को श्रद्धांजलि दी
बुरहानपुर | सियाचिन में 6 दिन बर्फ में दबे रहे लांस नायक हनुमनथप्पा कोप्पड़ की गुरुवार दोपहर 11.45 बजे मौत हो गई। इस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शाम 7 बजे शिवकुमारसिंह चौराहा पर जांबाज सिपाही को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान संयोजक रूपेश रघुवंशी, नगर अध्यक्ष राम निगम, नगर मंत्री नितिन गंगवानी, राहुल चौहान, अमित साठे, सूरज वानखेड़े सहित अन्य शामिल हुए।