पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनसीसी ए सर्टिफिकेट के लिए 346 कैडेट्स ने परीक्षा दी

एनसीसी ए सर्टिफिकेट के लिए 346 कैडेट्स ने परीक्षा दी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

बुरहानपुर में लालबाग हाईस्कूल और शाहपुर में एनसीसी ए सर्टिफिकेट की परीक्षा हुई। इसमें 346 विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक पर्चा हल किया। कुल 370 नंबर का पेपर हुआ। इसमें ऑब्जेक्टिव, सही गलत का निशान, खाली स्थान, सही जोड़ियां बनाई। निबंधात्मक, लघु उत्तरीय और अति लघु उत्तरीय प्रश्न हल किए। दोपहर 12 से 2.30 बजे तक ड्रील टेस्ट, वैपन, ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, फील्ट क्राप्ट, बैटल क्राप्ट का प्रैक्टिकल दिया।

एनसीसी अधिकारी संतोषसिंह ठाकुर ने बताया जुलाई में परीक्षा का रिजल्ट आएगा। पास होने वाले विद्यार्थियों को ए सर्टिफिकेट दिया जाएगा। एक कैंप कर चुके एनसीसी कैडेट्स को परीक्षा में शामिल किया गया। परीक्षा में पास होने पर उच्च शिक्षा में बोनस अंक मिलेंगे। लालबाग हाईस्कूल में हुई परीक्षा के दौरान सूबेदार थापा, एनसीसी चीफ ऑफिसर नरेश लाड़, पुरुषोत्तम कदम, टीजे मुफ्ती, अतुल चौरे, कुसुम बलवानी, ज्योति चौधरी, शाहपुर में पुरुषोत्तम संयास, रमेश सोनवणे, लतीफ तड़वी, गणेश धारे, मनोज महाले मौजूद थे।

विद्यार्थियों की मार्कशीट में जुड़ेंगे अंक
एनसीसी अधिकारी संतोषसिंह ठाकुर ने बताया इस साल से प्रदेश के उत्कृष्ट स्कूल के छात्रों की मार्कशीट में एनसीसी ए सर्टिफिकेट परीक्षा के अंक जुड़ेंगे। अगले साल से प्रदेश के सभी स्कूलों में 10वीं, 11वीं और 12वीं की मार्कशीट में भी नंबर जुड़ेंगे। स्कूलों में यह विषय अनिवार्य किया जाएगा।

इस स्कूल से इतने विद्यार्थी हुए शामिल
सुभाष स्कूल से 45 छात्र और 8 छात्राएं, श्री गणेश स्कूल से 41 छात्र, भारतीय हायर सेकंडरी स्कूल से 20 छात्र, हाकीमिया से 35 छात्र, सेंट टेरेसा स्कूल से 20 छात्राएं, लालबाग हाईस्कूल से 25 छात्राएं शामिल हुई। शाहपुर हाईस्कूल के 38, दापोरा के 45, इच्छापुर के 19, बंभाड़ा के 25 छात्र शामिल हुए।

सर्टिफीकेट पाने के लिए कैडेट्स ने परीक्षा दी।

इम्तिहान
खबरें और भी हैं...