सैयदना के शहजादे पहुंचे कादिरया कॉलेज
बुरहानपुर | दाऊदी बोहरा समाज के 53वें दाई डॉ. सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन के शहजादे हुसैन भाई साहब सैफ़ी गोल्डन जुबिली कादरिया कॉलेज पहुंचे। कादरिया सोसायटी के सचिव मुल्ला अली असगर टाकलीवाला, डायरेक्टर प्रो. एचएस सलीम, प्राचार्य डॉ. एमआई आरखान ने शहजादा हुसैन भाई साहब को कॉलेज का विजिट करवाया। शहजादा साहब ने स्टॉफ से चर्चा की। कॉलेज परिसर का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रो. मोहम्मद फारूक, प्रो. रहीम, एसएस ठाकुर, डॉ. उस्मान अंसारी, प्रो. मोहम्मद इस्माइल, प्रो. शेख मोहम्मद, प्रो. सिद्दीकी, प्रो. शाकिर तिगाला, फैजान खान सहित अन्य मौजूद थे।