पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसमस्या उठाना राजनीति नहीं है

जनसमस्या उठाना राजनीति नहीं है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनसमस्या उठाना राजनीति नहीं है

बुरहानपुर| जनसंघर्षसमिति जिलाध्यक्ष राजेश भगत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया समिति का काम जनसमस्याओं को उठना है राजनीति करना नहीं। उन्होंने बताया जनसमस्याओं को उठाकर शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अफसरों तक पहुुंचाना है। दो दिन पहले गोटी मुहल्ला में ब्लॉक उखड़ने की समस्या को समिति ने निगमायुक्त सुरेश रेवाल तक पहुंचाया था। इस पर पार्षद लोक निर्माण समिति अध्यक्ष अनिल भोसले को समिति पर राजनीति करने के बेतुका आरोप नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि आपको भी पता है समस्याओं को उठाने से नहीं बल्कि उस पर पर्दा डालने की नीति राजनीति कहलाती है।