बाइक टकराई, युवकों में झगड़ा
बाइक टकराई, युवकों में झगड़ा
बुरहानपुर | डेंटल काॅलेज के पास शनिवार दोपहर दो बाइक टकरा गई। इस पर बाइक सवार दो युवकों में विवाद हो गया। कुछ लोगों ने उन्हें समझाया। लेकिन दोनों नहीं माने। कहासुनी के दौरान लालबाग की ओर से दो पुलिस जवानों को आता देख दोनों युवक वहां से निकल गए।
तहसील के पास हुआ विवाद-तहसील के पास शनिवार दोपहर कुछ लोगों में विवाद हो गया। इस पर यहां भीड़ लग गई। मारपीट पर उतारू एक व्यक्ति को लोग देर तक समझाते रहे। भीड़ के कारण रोड पर यातायात बाधित हुआ।