मदरसाें में मॉडर्न एजुकेशन दें
मदरसा बोर्ड अध्यक्ष ने मदरसों का दौरा करते हुए कहा
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
मप्र मदरसा बोर्ड अध्यक्ष प्रोफेसर सैयद इमादुद्दीन ने शनिवार को शहर के मदरसों का दौरा किया। नागझिरी के शाह मंसूर साहब मदरसा में संचालकों ने साफा बांधकर उनका सम्मान किया। यहां प्रो. इमादुद्दीन ने दीनी तालिम और मॉडर्न एजुकेशन को सराहा। उन्होंने बेहतर शिक्षा का स्तर सुधारने और मॉडर्न एजुकेशन को मिसाल पेश करने के लिए ताकीद की। उन्होंने कहा बच्चों को मॉडर्न एजुकेशन बेहतर तरीके से उपलब्ध कराएं। मदरसा संचालक अकील भाई, अस्सुभाई, शब्बीर बैग, सलीम गिन्नौरी, सलीम बैग भी मौज्ूद थे।
मदरसा बोर्ड चेयरमैन प्रोफेसर सैयद इमादउद्दीन ने मदरसों का निरीक्षण किया।