300 छात्राएं कलश शिरोधार्य कर चलीं
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
सरस्वती शिशु मंदिर बोदरली में बसंत पंचमी पर शुक्रवार को कलशयात्रा और प्रभातफेरी निकाली गई। माता-पुत्री सम्मेलन हुआ। इसमें 300 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। वे कलश शिरोधार्य कर चलीं। माता सरस्वती का पूजन किया। कार्यक्रम मे ग्राम भारती मालवा प्रांत के अध्यक्ष भगवानसिंह पवार, प्रांत प्रमुख जुगल किशोर श्रोत्रिय ने मार्गदर्शन प्रदान किया। अतिथियों ने स्कूल में शत प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों की माताओं को सम्मानित किया। एलसीडी के माध्यम से स्कूल की गतिविधियों का प्रजेंटेशन दिया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य विनोद विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
बोदरली में छात्राओं ने कलशयात्रा निकालकर सरस्वती पूजन किया।