पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नृत्य, भाषण और गीत से छात्राओं को विदाई दी

नृत्य, भाषण और गीत से छात्राओं को विदाई दी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

सावित्रीबाई फुले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल में शनिवार को विदाई समारोह हुआ। इसमें 11वीं की छात्राओं ने 12वीं की छात्राओं को विदाई दी। इस दौरान छात्राओं ने नृत्य, भाषण और गीत सहित अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां दी। प्राचार्य अतीक अली सैयद और पूर्व प्राचार्य विद्या ज्ञानी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कई छात्राओं ने मोबाइल से कार्यक्रम का वीडियो बनाकर यादें संजोई।

पूर्व प्राचार्य विद्या ज्ञानी ने छात्राओं को शिक्षा का महत्व समझाया। प्राचार्य अतीक अली सैयद ने 12वीं की छात्राओं के सुखमय जीवन की कामना की। लेखापाल संजय सिंह ने गीत गाकर बालिकाओं को विदाई दी। इस दौरान वरिष्ठ अध्यापक संगीता राजपूत, शिक्षक विजय अगनानी, संजय गुप्ता, माला बुंदेले, गोपाल चौधरी, महेश खाटरिया, गजानंद वास्कले, सुनंदा पाटीदार, वंदना शाह, सुनीता कपूर, अरविंदसिंह ठाकुर, पायल वर्मा, पूनम पवार, पूनम झूंझारके, अरुण कानूगो, मोनिका शर्मा सहित कई छात्राएं मौजूद थीं।

विदाई समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए।

मेधावी छात्राओं को

पुरस्कृत किया
कार्यक्रम के दौरान स्कूल की मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इन छात्राओं ने सांस्कृतिक, साहित्यिक गतिविधियों और खेलकूद सहित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। कार्यक्रम का संचालन सुचिका दानेवाले, नूरीन, अलका बेगम और खुशबू परशुराम ने किया।

खबरें और भी हैं...