पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, समर्थन मिला

मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, समर्थन मिला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संविदा स्वास्थ अफसर कर्मचारी संघ ने विधायक अर्चना चिटनीस को ज्ञापन सौंपा।

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी-अधिकारी संघ ने मांगों को लेकर बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस और नेपानगर विधायक राजेंद्र दादु को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नियमितीकरण सहित 9 सूत्रीय मांगों से दोनों विधायकों को अवगत कराया। इस पर दोनों विधायकों ने उनका समर्थन करते हुए पत्र भी दिया। यह पत्र मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को भेजा गया है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ अध्यक्ष डॉ. प्रतीक नवलखे, रवींद्रसिंह राजपूत, रामा सूर्यवंशी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। डॉ. नवलखे ने बताया जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों के तहत कुल 261 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी और अधिकारी कार्यरत हैं। इनके नियमितीकरण और अन्य मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...