सहज संबंध ही भारतीय जीवनशैली की विशेषता
अहमदाबाद विवि बुक डेवलपमेंट बोर्ड के व्याख्यान में विधायक चिटनीस ने कहा
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
सहज भाव से सबसे रिश्ता, सबसे संबंध का संस्कार ही भारतीय जीवन शैली की विशेषता है। यह विचार एकात्म मानव दर्शन अनुसंधान प्रतिष्ठान नई दिल्ली द्वारा अहमदाबाद में कराए गए कार्यक्रम के दौरान बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि राजनीति में संस्कृति के दूत पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय उपनिषदीय परंपरा के वाहक थे। वे कहते थे कि विश्व का ज्ञान हमारी थाती है। मानव जाति का अनुभव हमारी संपत्ति है। हमारी संत परंपरा की ज्ञान सरिता का सरल सूत्र रूप एकात्म मानव दर्शन है। भारतीय संस्कृति का निचोड़ और उसके सनातन व चिरंतर मूल्यों का कुल जोड़ एकात्म मानव दर्शन है। अहमदाबाद विवि बुक डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा कराए गए कार्यक्रम में पूर्व सांसद और बोर्ड अध्यक्ष भावना बेन, महापौर गौतम व अहमदाबाद के पार्षद, कार्पोरेटर, गुजरात भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।
अर्चना चिटनीस