बुरहानपुर |श्री सम्मेदशिखरजी मंडल विधान पूजा रविवार को होगी। नितिन जैन ने बताया स्व.विजयचंद्र जैन सिंगतकर की प्रथम पुण्यतिथि पर स्टेट बैंक काॅलोनी स्थित मीना सिंगतकर के निवास पर सुबह 8 बजे भुसावल के पंडित प्रवीण मुळकुटकर द्वारा विधिविधान से श्री सम्मेदशिखरजी मंडल की पूजा कराई जाएगी।