पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बजरंग दल रखेगा नजर पुलिस भी रहेगी मुस्तैद

बजरंग दल रखेगा नजर पुलिस भी रहेगी मुस्तैद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेलेंटाइन-डे आज
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

प्रेमी युगल आैर शादीशुदा जोड़े रविवार को वेलेंटाइन- डे मनाएंगे। प्रेमी युगल चोरी-छुपे प्रेम का इजहार करेंगे। वहीं दूसरी तरफ बजरंग दल कार्यकर्ता इस तरह की हरकतों पर नजर रखेंगे। ऐहतियात के मद्देनजर शहर सहित जिले के बाग-बगीचे और पर्यटन स्थलों पर पुलिस भी मुश्तैद रहेगी। वेलेंटाइन- डे से एक दिन पहले शनिवार को शहर की गिफ्ट दुकानों पर युवक-युवतियों की भीड़ रही। उन्होंने उपहार में देने के लिए तरह-तरह के उपहार और ग्रीटिंग कार्ड खरीदे।

रविवार को छुट्‌टी होने के कारण युवाओं में वेलेंटाइन-डे को लेकर अधिक उत्साह है। वे पर्यटन स्थलों पर पहुंचकर इस दिन का भरपूर लुत्फ उठाएंगे। इससे उलट निर्भया टीम हर पर्यटन स्थल और बाग-बगीचाें में सर्चिंग करेगी। यहां काेई प्रेमी युगल मिलने पर उन्हें समझाइश देकर घर भेजा जाएगा। उधर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भी पाश्चात्य संस्कृति के इस दिन को मनाने से रोकने के लिए कमर कस ली है। उधर वेलेंटाइन-डे से एक दिन पहले न्यामतपुरा के डाकघर के पास स्थित करीब 100 साल से भी अधिक पुराना बरगद का पेड़ प्रेमी युगलों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस की शाखाओं के बीच उभरी दिल की आकृति देखने के लिए हर किसी के कदम ठिठक गए।

10-10 कार्यकर्ताओं ने दल बनाए

बजरंग दल जिला संयोजक धनराज महाजन ने बताया वेलेंटाइन-डे नहीं बल्कि मातृ-पितृ दिवस मनाया जाना चाहिए। लेकिन युवा पीढ़ी स्वसंस्कृति से भटक गई है। हम अपनी संस्कृति को कायम रखने के लिए इस पाश्चात्य पर्व का विरोध करेंगे। उन्होंने बताया बजरंग दल के दस-दस कार्यकर्ताओं के दस दल बनाए गए हैं। ये दल शाही किला, रेणुका उद्यान, मरीचिका उद्यान, झांझर तालाब, असीरगढ़ सहित अन्य स्थलों पर नजर रखेंगे। मौके पर प्रेमी युगल मिले तो उनके माता-पिता को बुलाया जाएगा। पालकों को मौके पर बुलाकर उनकी करतूत बताई जाएगी और उन्हें समझाइश दी जाएगी। समझाइश देकर उन्हें घर भेज दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...