आरोपी पर कार्रवाई की मांग
पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
छतरपुर| ईशानगरथाना क्षेत्र के गांव बंधीकला की एक महिला ने उसके पति के साथ मारपीट करने के आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है। उसने मंगलवार को जनसुनवाई में इस संबंध में आवेदन दिया। बंधी कला गांव की निवासी फूलाबाई अहिरवार ने बताया कि उसके पति सरजू लाल के साथ हरिश्चंद्र अहिरवार ने मारपीट कर दी थी। घटना में सरजू लाल की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। घटना की रिपोर्ट ईशानगर थाना में की गई लेकिन आरोपी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मांग की कि आरोपी पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।