पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरबा के साथ हुआ मेले का समापन

गरबा के साथ हुआ मेले का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके गल्लामंडी में आयोजित मां अन्नपूर्णा मेला जलविहार का समापन हो गया। समापन पर गाजे-बाजे आतिशबाजी के साथ विमानों की विदाई की गई। इसके साथ मां अन्नपूर्णा की महाआरती की गई और महाप्रसाद लगाया गया। इस मौके पर आयोजित समापन समारोह में गरबा नृत्य की प्रस्तुतियों से मां की आराधना की गई।

समापन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता आलोक चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी दिलीप सेन ने बताया कि मेला जलविहार गल्लामंडी के समापन कार्यक्रम में श्री चतुर्वेदी ने कहा कि यह मेला शहर की प्राचीन धरोहर है। सभी को मिलकर इसे बचाना है और ऊंचाइयों पर ले जाना है।

समिति को चाहिए कि अधिक से अधिक लोगों को मेला के साथ जोड़े। उन्होंने मेला समिति को एक लाख रुपये की नगद राशि भेंट की। समिति अध्यक्ष बालकृष्ण पंसारी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए और सभी का आभार व्यक्त किया। स्वागत भाषण राकेश रूसिया ने दिया। संचालन रमाशंकर अवस्थी ने किया। समापन समारोह में हिंदू उत्सव समिति द्वारा गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। आकर्षक परिधानों में सजे छोटे-छोटे बच्चे लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहे। मेला समिति ने गरबा की प्रस्तुति देने वालों को स्मृति चिन्ह और गिफ्ट दिए गए। इसके साथ शहर के विभिन्न प्राचीन मंदिरों से मां अन्नपूर्णा के प्रांगण में मेला के दौरान विराजमान रहे विमानों के पुजारियों को स्मृति चिन्ह और उपहार दिए गए।

मेला में आकर्षक तरीके से गरबा नृत्य प्रस्तुत किया गया।