पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चयनित अभ्यर्थी के बीपीएल कार्ड की जांच होगी

चयनित अभ्यर्थी के बीपीएल कार्ड की जांच होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर। नगरपंचायत गढ़ीमलहरा के वार्ड क्रमांक 12 में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर भर्ती के लिए आवेदन लिए गए थे। इसके तहत मेरिट के आधार पर निकेता चौरसिया पिता अशोक कुमार चौरसिया का अनंतिम रूप से चयन हुआ था। अनंतिम चयन सूची के संबंध में दावा-आपत्तियां मांगे जाने पर अभ्यर्थी ऊषा किरन सेन द्वारा चयनित अभ्यर्थी निकेता चैरसिया के आर्थिक रूप से सम्पन्न होने के संबंध में आपत्ति में उल्लेख किया गया था। इस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी बीएस राजपूत ने निकेता चौरसिया के बीपीएल राशन कार्ड की जांच कराकर प्रतिवेदन कार्यालय में भेजने के लिए पत्र लिखा है।