- Hindi News
- वाहन चालक संघ ने मांगों को लेकर ज्ञापन दिया
वाहन चालक संघ ने मांगों को लेकर ज्ञापन दिया
जिलेके शासकीय वाहन चालक संघ ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार नामदेव ने बताया कि संघ की मांगों के संबंध में शासन द्वारा उदासीन रवैया अपनाया जा रहा है। इस कारण संघ के सदस्य प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। ज्ञापन में कार्यभारित आकस्मिकता निधि सेवा के वाहन चालक को अग्रवाल वेतन आयोग की अनुशंसाओं को मान्य कर नियमित स्थापना में लिए जाने, दैवेभो वाहन चालकों को नियमित करने, वाहन चालकों की भर्ती पर प्रतिबंध हटाने, शासकीय चालकों से जबरन टैक्सी चलवाए जाने समेत अनेक मांगे रखी। विरोध प्रदर्शन के दूसरे चरण में 15 अक्टूबर से जिले के सभी वाहन चालक काली पटटी बांधकर काम करेंगे। ज्ञापन देते समय आनंद सिंह, सुरेंद्र कुमार राय, शिवशंकर शुक्ला, जाहर सिंह यादव, हरी सिंह, पन्ना लाल सोनी, घासीराम रिछारिया समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। इसके साथ राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष प्रेम सिंह, जेपी अग्निहोत्री, गोविंद प्रसाद पुष्पक, प्रभुदयाल अहिरवार, गणेश राजपूत आदि भी मौजूद रहे।
शासकीय वाहन चालक संघ ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को शहर में प्रदर्शन किया।