छतरपुर पहुंची चलो चित्रकूट यात्रा
छतरपुर| एकात्ममानववाद की स्वर्णिम जयंती पर साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया है। दिल्ली से शुरू हुई यह साइकिल यात्रा सोमवार को छतरपुर आई। अमित तिवारी, उपेंद्र सिंह, राघवेंद्र यादव, कमलेश पटेल आदि ने स्वागत किया। भारत की सांस्कृतिक धरोहर झलक दिखाने वाली यह यात्रा डीआरआई दिल्ली से शुरू हुई। इसका समापन चित्रकूट में होगा। यात्रा में 50 साइकिल सवार शामिल हैं। चलो चित्रकूट नाम की यात्रा में ये लोग करीब 800 किमी. की यात्रा तय करेंगे।