पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छतरपुर में प्रबंधक ने की 92 लाख की गड़बड़ी

छतरपुर में प्रबंधक ने की 92 लाख की गड़बड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेवासहकारी समिति मातगुवां द्वारा संचालित बचत बैंक में घोटाला उजागर हुआ है। इस समिति में पदस्थ रहे प्रबंधक द्वारा बैंक में जमा राशि में से 92 लाख रुपए गायब कर दिए हैं। इसमें मनरेगा, स्कूली बच्चों की ड्रेस, किसानों के गेहूं खरीदी सहित बचत बैंक के खातेदारों की जमा राशि शामिल है। इस घोटाले को अधिकारी सिर्फ आर्थिक अनियमितता कहकर दबाने का प्रयास कर रहे हैं।

यहहै मामला

सेवासहकारी समिति मातगुवां के निर्वाचित अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह बब्बू राजा का आपराधिक रिकार्ड होने के कारण कलेक्टर डॉ. मसूद अख्तर ने 4 अगस्त 13 को एक साल के लिए जिला बदर कर दिया था। इस पर यहां अध्यक्ष का प्रभार शिवराज सिंह यादव को दिया गया। इधर अध्यक्ष के हटने से समिति प्रबंधक गुमान राठौर ने राशन की कालाबजारी शुरू कर दी। शिकायत मिलने पर प्रशासन की टीम ने छापामार कार्रवाई करके एक हजार लीटर केरोसिन की कालाबाजारी करते हुए श्री राठौर को पकड़ लिया। इस पर उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं ने प्रबंधक गुमान राठौर को सस्पेंड कर दिया। 14 सितंबर को सेवा सहकारी समिति ढड़ारी के प्रबंधक राघवेंद्र सिंह चौहान को मातगुवां समिति प्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। राघवेंद्र सिंह प्रभार लेने पहुंचे तो सस्पेंड समिति प्रबंधक गुमान राठौर ने उन्हें कैशबुक सहित समिति का रिकार्ड देने से इंकार कर दिया। इसी बीच गांव के राजेंद्र सिंह एक लाख 28 हजार की रसीद लेकर भुगतान पाने के लिए समिति प्रबंधक राघवेंद्र सिंह के पास पहुंचे। इस पर उन्होंने जब बचत बैंक से राजेंद्र सिंह को एक लाख 28 हजार रुपए का भुगतान देने के लिए रिकार्ड देखा तो बचत बैंक में केवल 46 हजार रुपए ही थे। इस पर जब उन्होंने बचत बैंक के लेजर को देखा तो बचत बैंक में जमा राशि 92 लाख रुपए थी, जबकि बैंक में मात्र 46 हजार रुपए होना पाए जाने से राघवेंद्र सिंह ने बचत बैंक की लीड संस्था जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के खाते में इस राशि के बारे में जानकारी ली तो वहां से भी जानकारी मिली कि मातगुवां बचत बैक के खाते में मात्र 46 हजार रुपए ही हैं। मातगुवां समिति के बचत बैंक में भले ही रुपए हों लेकिन सोमवार को यहां समिति की बैठक हुई और इसमें प्रस्ताव डाला गया कि समिति उपाध्यक्ष किशोरी लाल यादव और प्रबंधक को वित्तीय अधिकार होंगे।