पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक ऑफ इंिडया के मैनेजर को पीटा

बैंक ऑफ इंिडया के मैनेजर को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंकआफ इंडिया की छतरपुर शाखा में पदस्थ शाखा प्रबंधक चौबे कालोनी में किराए के मकान में रहते हैं। मंगलार की सुबह करीब सवा दस बजे वे बैंक के चपरासी के साथ बाइक से घर से बैंक के लिए निकले रहे थे। घर के पास ही आरोपियों ने बाइक रोक कर उनके साथ मारपीट कर दी। मैनेजर को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार हैं।

बैंक मैनेजर अमीर सिंह धुर्वे पिता दलवीर सिंह धुर्वे ने बताया कि आरोपी उनके घर के पास पहले से ही मौजूद थे। उन्हें लेने के लिए बैंक कर्मचारी अरविंद सिंह चौहान बाइक आया था। वे लोग जैसे ही बाइक पर बैठकर निकलने लगे। तभी आरोपी शिवप्रताप सिंह और रुद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने गालियां देते हुए मैनेजर के साथ मारपीट शुरू कर दी। मैनेजर को चेहर, आंख और हाथ में चोट आई है। अरविंद को भी चोटें अाई हैं। बैंक मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

मारपीट में घायल अमीर सिंह

विवाद के कारण बैंक शाखा बंद रही

शाखाप्रबंधक श्री धुर्वे के साथ मारपीट होने के कारण बैंक आफ इंडिया की जवाहर रोड पर स्थित शाखा में मंगलवार को कामकाज ठप रहा। बैंक कर्मचारियों ने गेट पर लिंक फैल होने की सूचना लगाकर गेट लगा दिया इससे ग्राहक बैंक के अंदर नहीं जा सके। इस कारण से कई उपभोक्ता बैंक शाखा के चक्कर लगाकर लौट गए। लेनदेन ठप होने के कारण ग्राहकों को परेशानियां हुईं।

लोन के लिए बना रहे थे दबाव

बैंकमैनेजर श्री धुर्वे ने बताया कि आरोपी एक महिला का लोन स्वीकृत करके राशि जारी करने के लिए दबाव बना रहे थे। उन्होंने बताया कि शिवप्रताप और रुद्र प्रताप सोमवार को बैंक में आए थे। वे उनसे इंद्रकली नाम की महिला के लोन को स्वीकृत करके राशि जारी करने को कह रहे थे, लेकिन उन्होंने कहा की महिला का पैसे अगले सीजन में मिलेगा, अभी नहीं मिलेगा। इस पर वे बैंक से चले गए थे। इसके बाद दोनों लाेग सोमवार की शाम को मैनेजर के घर पर पहुंच गए। फिर लोन की बात करने लगे तो उन्होंने बैँक की बात बैंक में ही करने की बात कहते हुए जाने को कह दिया। इस पर आरोपी लौट गए थे। इसके बाद उन्होंने मं