पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेसबाॅल के 13 लीग मैच हुए

बेसबाॅल के 13 लीग मैच हुए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतियोगिता में बेसबाल के रोमांचक मुकाबले हुए। इनको देखने बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

60वीं राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता

भास्करसंवाददाता | छतरपुर

60वींराज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत बेसबॉल के विभिन्न मैच मंगलवार को बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में खेले गए। खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन देख दर्शक दंग रह गए। बेसबॉल के इस महाकुंभ में शामिल होने के लिए शहर में सीनियर 19 वर्ष, जूनियर 17 वर्ष और मिनी 14 वर्ष आयु समूह के 6 सौ 24 खिलाड़ी सोमवार को गए हैं। इनमें 2 सौ 88 बालिका खिलाड़ी भी शामिल हैं। खिलाडिय़ों द्वारा स्व.बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम के मैदान पर मंगलवार को 13 लीग मैच खेले गए। इसमें सबसे बेहतर प्रदर्शन जबलपुर तथा सागर संभाग का रहा।

मीडिया प्रभारी सुशील त्रिपाठी ने बताया कि बालक वर्ग सीनियर समूह 19 वर्ष के 6 मैच खेले गए। पहला मैच सागर और रीवा संभाग के बीच हुआ। इसमें सागर ने रीवा को 1-0 से शिकस्त दी। दूसरे मैच में जबलपुर ने भोपाल को 7-0 से हराकर जीत हासिल की। इन्दौर ने रीवा को 5-1 से, जबलपुर ने उज्जैन को 11-3 से और भोपाल ने ग्वालियर को 9-1 से पराजित किया।

बालिका वर्ग जूनियर समूह 17 वर्ष के चार मैच खेले गए। पहला मैच जबलपुर और ग्वालियर के बीच हुआ। इस मैच में कांटे की टक्कर रही। अन्त में जबलपुर ने ग्वालियर को 12-10 से हराकर विजय श्री हासिल की। ग्वालियर ने उज्जैन को 10-0 से और इन्दौर ने रीवा को 3-0 से शिकस्त दी। इसी समूह के बालिका वर्ग के मैच में भोपाल ने जबलपुर को 4-2 से पराजित किया।

बालक वर्ग मिनी समूह 14 वर्ष के चार मैच खेले गए। इसमें भोपाल ने ग्वालियर को 8-1 से, सागर ने जबलपुर को 8-0 से और सागर ने रीवा को 5-0 से करारी शिकस्त दी। इसी समूह के बालिका वर्ग के मैच में जबलपुर ने उज्जैन को 14-9 से पराजित किया।