- Hindi News
- पृथक बुंदेलखंड बनाए जाने के लिए किया प्रदर्शन
पृथक बुंदेलखंड बनाए जाने के लिए किया प्रदर्शन
पृथकबुंदेलखंड राज्य बनाए जाने के लिए बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें बुंदेलखंड में पर्याप्त संसाधन होने के साथ ही भौगोलिक और भाषाई एकता के आधार पर पृथक बुंदेलखंड गठित किए जाने की मांग की गई।
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा की नौगांव इकाई द्वारा पृथक बुंदेलखंड बनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि उप्र के झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, मप्र के सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया, पन्ना दमोह जिला को मिलाकर पृथक बुंदेलखंड बनाया जाना चाहिए। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, बसपा ने पृथक बुंदेलखंड को अपने चुनावी एजेंडे में भी शामिल किया था। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष सार्वजनिक मंच से मांग भी उठाई थी। ऐसे में पृथक बुंदेलखंड बनाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में मुमताज खान, अनुराग प्रताप सिंह, जनक सिंह परिहार, एहसान, धरमदास, आकाश, गौरव, इमरान खान, बृजेंद्र नायक शामिल रहे।
नौगांव में एसडीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंचे बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के कार्यकर्ता।