पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाना प्रभारी के खिलाफ पटवारी संघ ने दिया ज्ञापन

थाना प्रभारी के खिलाफ पटवारी संघ ने दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करसंवाददाता| छतरपुर

तहसीलक्षेत्र राजनगर के खाड़ खुरई गांव में एक महिला कृषक के साथ धोखाधड़ी की गई थी। इसकी शिकायत महिला द्वारा हरिजन कल्याण थाने में भी की गई। इस मामले में हरिजन कल्याण थाना प्रभारी पटवारी पर दस्तावेज उपलब्ध कराने का दबाव बना रहे हैं। इसको लेकर मप्र पटवारी संघ ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा। मप्र पटवारी संघ द्वारा कलेक्टर और एसपी को दिए ज्ञापन में बताया के पटवारी हल्का राजपुर के खाड़ खुरई गांव में रज्जी अहिरवार के नाम खसरा क्रमांक 73/1 में 2 हेक्टेयर जमीन थी। इस जमीन का 30 अप्रैल को मुख्तयार नामा के आधार पर विक्रय कर दिया गया। इस संबंध में रज्जी ने हरिजन कल्याण थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पटवारी संघ ने बताया कि इस मामले में हरिजन कल्याण थाना प्रभारी एसआर भदौरिया हल्का पटवारी सुनील अहिरवार को इस मामले में संलिप्त होने का आरोप लगा रहे हैं। एफआईआर दर्ज करने की धमकी देते हैं, जबकि पटवारी सुनील अहिरवार ने बताया कि उनके द्वारा तो इस खसरा नंबर की भू अधिकार पुस्तिका बनाई है और ही नामांतरण किया गया है। इसके बावजूद एसआई भदौरिया कहते हैं कि अगर आपने भू अधिकार पुस्तिका नहीं बनाई है तो इस बात की जानकारी करो कि किसने बनाई है। यदि जानकारी नहीं दी गई तो पटवारी सुनील अहिरवार पर मामला दर्ज किया जाएगा। पटवारी संघ ने बताया कि थाना प्रभारी पटवारी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।

छतरपुर में एसपी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे पटवारी