- Hindi News
- मंडी अध्यक्ष ने प्रभार के लिए कलेक्टर से की मुलाकात
मंडी अध्यक्ष ने प्रभार के लिए कलेक्टर से की मुलाकात
छतरपुर| कृषि उपज मंडी राजनगर की अध्यक्ष आशारानी यादव ने मंगलवार को कलेक्टर से मुलाकात की। इस दौरान कमिश्नर द्वारा जारी किए गए आदेश की प्रति कलेक्टर को देते हुए मंडी अध्यक्ष का प्रभार दिलाए जाने की मांग की।राजनगर कृषि उपज मंडी अध्यक्ष आशारानी यादव अपने समर्थकों के साथ कलेक्टोरेट पहुंची। यहां उन्होंने कलेक्टर डॉ. मसूद अख्तर को कमिश्नर सागर संभाग द्वारा जारी आदेश की प्रति के साथ ही प्रभार दिए जाने का आवेदन दिया। आशारानी ने बताया कि 14 अगस्त को उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाने के बाद मुझे पद से हटा दिया गया था। इस मामले में सुनवाई के लिए कमिश्नर सागर संभाग को आवेदन दिया था। कमिश्नर ने 14 अगस्त को की गई कार्रवाई को पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर करना बताया। इसे उन्होंने पीठासीन अधिकारी की गंभीर चूक माना है। कमिश्नर ने अविश्वास प्रस्ताव की पूरी प्रकिया को विधि विरुद्ध बताया है।
ऐसे में आशारानी ने दोबारा मंडी अध्यक्ष का प्रभार दिए जाने की मांग कलेक्टर से की है।