43 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ
छतरपुर| एकीकृत बाल विकास परियोजना के शहरी कार्यालय के तहत केन्द्र क्रमांक 10, 22, 25 और 67 में सुपोषण अभियान तहत शिविर आयोजित किए गए। यह शिविर 19 सितंबर तक चलेगा। प्रभारी परियोजना अधिकारी ममता वैद्य ने बताया कि शिविरों में 43 बच्चों को रखा गया है। इन बच्चों का आरबीएसके टीम के डा. मालवीय और डा. संगीता असाटी द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्नेह शिविर प्रारंभ होने के पूर्व बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। तीन बच्चों को एनआरसी में रेफर किया गया। यहां पर्यवेक्षक शशि गुप्ता, रश्मि राजौरिया और मधुलता सैनी महिलाओं को जागरूक कर रही हैं।