पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कंपनी का इंजीनियर भी बनेगा आरोपी

बिजली कंपनी का इंजीनियर भी बनेगा आरोपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढी़मलहराक्षेत्र के खौंप गांव में बिजली लाइन की चोरी के मामले में अब बिजली कंपनी के एक अधिकारी का नाम सामने आया है। पकड़े गए ठेकेदार ने कंपनी द्वारा फीडर सेपरेशन कार्य के लिए पदस्थ किए गए नोडल आफीसर के इस चोरी में शामिल होने की बात पुलिस को बताई है। इस पर पुलिस अब नोडल आफीसर को भी मामले में आरोपी बनाएगी।

थाना प्रभारी गढ़ीमलहरा ओएस चंदेल ने बताया कि खौंप गांव में बिजली के तार चोरी करने पर एक दिन पहले ही पुलिस ने रिजवान मुसलमान, दशरथ कुशवाहा के साथ ठेकेदार नितिन फौजदार को पकड़ा था। इनके साथ ही एक ट्रैक्टर-ट्राली में रखे तार को जब्त करके ड्राइवर को पकड़ा गया था। ये सभी अभी जेल में हैं। टीआई श्री चंदेल के अनुसार पूछताछ के दौरान ठेकेदार फौजदार ने बताया था कि जब वे लोग तार की चोरी कर रहे थे, तब फीडर सेपरेशन के छतरपुर डिवीजन के नोडल आफीसर मुकेश सिंह मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने चोरी करने से नहीं रोका। टीआई श्री चंदेल के अनुसार इस तरह से इस चोरी में श्री सिंह के शामिल होने के सबूत मिल रहे हैं। इसलिए उनका नाम भी एफआईआर में शामिल किया जाएगा।

हमतो बाद में पहुंचे

इसमामले में नोडल आफीसर श्री सिंह का कहना है कि वे तो चोरी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे, उनकी चोरी में कोई संलिप्तता नहीं है। उनका नाम यदि लिया जा रहा है तो यह गलत है।