पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 190 नेत्र रोगियों का होगा ऑपरेशन

190 नेत्र रोगियों का होगा ऑपरेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमान टौरिया मंदिर प्रांगण में हुए आयोजन

भास्करसंवाददाता| छतरपुर

शहरके हनुमान टौरिया मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को योग और निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हनुमान टौरिया सेवा समिति के सक्रिय सदस्य रहे स्व. जगदीश भार्गव की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह योगाचार्य फूलचंद जैन ने योग साधकों को विभिन्न योग आसन कराए। इसके साथ प्राणायाम का अभ्यास भी कराया। शनिवार को योग शिविर का समापन होगा। योग शिविर के बाद सुबह 9 बजे से निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन सदगुरू सेवा संघ के सहयोग से किया गया। इसमें 592 मरीजों के नेत्र परीक्षण विशेषज्ञ डाक्टरों ने किया। इनमें से 190 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चित्रकूट रवाना किया गया।

हनुमान टौरिया सेवा समिति और पदचिन्ह संस्था के संयुक्त तत्वाधान में 27 सितंबर को विश्व कल्याणार्थ सामूहिक सुंदरकांड पाठ होगा। इसमें चित्रकूट धाम के रामहृदय दास महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। इसके लिए पंजीयन जारी है। इसी दिन निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा।

इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी आदि जांच निशुल्क करके होम्योपैथिक डाक्टरों के द्वारा निशुल्क इलाज किया जाएगा। समिति ने लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

छतरपुर। हनुमान टौरियां मंदिर प्रांगण में नेत्र रोगियों का डॉक्टरों द्वारा परीक्षण किया गया।