पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धनुष यज्ञ, रावण बाणासुर संवाद हुआ

धनुष यज्ञ, रावण-बाणासुर संवाद हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री1008 लालकड़क्का रामलीला के रंगमंच पर धनुष यज्ञ, रावण-बाणासुर संवाद, लक्ष्मण-परशुराम संवाद की लीला का मंचन किया गया। रामलीला की शुरूआत गणेश वंदना और भारत माता वंदना से हुई। भगवान राम की महाआरती पंकज पहारिया, पार्षद दिलीप रैकवार, भूरे महाराज ने की।

रामलीला के व्यास सीताराम चौबे के गीत शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया। महाराज जनक के द्वारा बंदी जनों से अपनी प्रतिज्ञा उपस्थित राजाओं को सुनाई। रंगभूमि में आए हुए राजाओं द्वारा धनुष तोड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन धनुष नहीं टूटा। महाराज जनक द्वारा पृथ्वी को वीरों से विहीन बताने पर लक्ष्मण बने धनराज तिवारी द्वारा शानदार अभिनय एवं संवाद किया गया। इसे दर्शकों ने बहुत सराहा। इस बार धनुष का निर्माण वरिष्ठ कलाकार जगदीश ताम्रकार द्वारा पीतल के धनुष का निर्माण किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

श्री राम विवाह की लीला के एक दृश्य में कलाकार