पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मध्य प्रदेश की टीम में शामिल होंगे छतरपुर के खिलाड़ी

मध्य प्रदेश की टीम में शामिल होंगे छतरपुर के खिलाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेसबालकी मप्र की टीम में जिले के अनेक खिलाड़ी चयनित होंगे। जिला बेसबाल एसोशिएसन के सचिव मान सिंह अौर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता में बेसबाल में छतरपुर जिले के 86 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। सागर संभाग की ओर से खेलते हुए इन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके साथ सागर संभाग को सभी 6 वर्गों में जीत दिलाई थी। उन्होंने बताया कि बेसबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता चंडीगढ़ और बिलासपुर में होना है। इसके लिए विभिन्न वर्गों की मप्र की टीम का चयन किया जाएगा। मप्र की टीम में जिले के करीब 3 दर्जन खिलाड़ियों के चयन की उम्मीद है।

मप्र की टीम में चयनित हुए छतरपुर के बेसबाल खिलाड़ी