पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहुमत के लिए अध्यक्ष ने पेश किए सदस्य

बहुमत के लिए अध्यक्ष ने पेश किए सदस्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि उपज मंडी बड़ामलहरा के अध्यक्ष पद पर विवाद

भास्करसंवाददाता| छतरपुर

कृषिउपज मंडी बड़ामलहरा की अध्यक्ष सदस्यों को लेकर एसडीएम से मिलीं। इस दौरान अध्यक्ष ने बताया कि उसके समर्थन में मंडी सदस्य हैं। उसे जबरन पद से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन देने के लिए सदस्यों को धमकाकर लाया गया था।

बड़ामलहरा कृषि उपज मंडी अध्यक्ष पुनिया बाई आदिवासी सदस्य गुलाब बाई, भूरी बाई, सोबरन सिंह, काशी प्रसाद, मोहन सिंह, श्री बाई के साथ कलेक्टोरेट पहुंची। यहां उसने एसडीएम रवींद्र चौकसे को एक ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि मंडी सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इसमें सात सदस्यों को मेरे विरोध में बताया गया है। जिन सदस्यों को विरोध में बताया गया था वे मेरे साथ हैं। इन सदस्यों को विरोधी धमकाकर लाए थे। पुनिया बाई ने बताया कि मंडी में उसका बहुमत है। ऐसे में उसे अध्यक्ष पद पर रहने का अधिकार है।

छतरपुर। विधायक रेखा यादव के साथ कृषि उपज मंडी अध्यक्ष पुनियां बाई ने कलेक्टोरेट पहुंचकर एसडीएम के समक्ष सात सदस्यों के साथ प्रस्तुत होकर बहुमत होने का दावा किया।