पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एएसपी एवं यातायात प्रभारी सम्मानित

एएसपी एवं यातायात प्रभारी सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर। शहरकी यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने का कार्य करने वाले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय को मोटे के महावीर स्थित शरीर बाबा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। शिवाजी आटो यूनियन द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही स्कूल काॅलेज में यातायात शिक्षा देने और हाइवे पर लगने वाले सभी बाजारों को व्यवस्थित करने पर यातायात प्रभारी केपीएस परिहार को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आश्रम के पुजारी कमलेश बब्बा, पूर्व जिला अध्यक्ष बीजेपी जयनारायण अग्रवाल, राकेश तिवारी, व्यापारी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष लालचन्द्र लालवानी, शि सेना के जिला अध्यक्ष मुन्ना तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।