पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जंगल की जमीन पर खेती की शिकायत

जंगल की जमीन पर खेती की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसारी की पहरा बीट का मामला, जनता मिली अफसराें से

भास्कर संवाददाता| छतरपुर

वनउप परिक्षेत्र बसारी की पहरा बीट में खेती की जा रही है। इसकी शिकायत गांव के लोगों ने कलेक्टर और वन विभाग के अधिकारियों से की है। इनका आरोप है कि इस जमीन पर वन समिति अध्यक्ष के पति द्वारा खेती की जा रही है।

पहरा गांव के धर्मेंद्र सिंह, भमानीदीन बुनकर, गोविंद सिंह, योगेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरीओम सिंह, सुरेंद्र सिंह ने कलेक्टर को दी शिकायत में बताया कि वन उप परिक्षेत्र बसारी के कक्ष क्रमांक 644 पहरा की जमीन पर खेती की जा रही है। इस वन भूमि की सात एकड़ जमीन पर लगे पेड़ों को काट दिया गया है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि इन संबंध में सीसीएफ, डीएफओ से शिकायत की गई थी। इस पर अधिकारियों ने डिप्टी रेंजर राजेंद्र कुमार मिश्रा को मामले की जांच कराने का आदेश दिया था। डिप्टी रेंजर के साथ मौके पर वीटगार्ड रविकांत खरे पहुंचे। इन्होंने शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए लेकिन बताए गए स्थान पर वे नहीं गए। शिकायतकर्ताओं का आरोप है थरयारन भटिया क्षेत्र में सात एकड़ जमीन से पेड़ को काटकर वन समिति अध्यक्ष सुधा राजे बुंदेला के पति लोकेंद्र सिंह द्वारा खेती की जा रही है। इस संबंध में डिप्टी रेंजर राजेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि यह बात सही है कि वन भूमि पर खेती की जा रही है, लेकिन पेड़ों को नहीं काटा गया है। यहां कई साल से लोगों का कब्जा है और वे खेती कर रहे हैं ऐसे में पेड़ होने का सवाल ही नहीं है। वहीं शिकायतकर्ता की लोकेंद्र सिंह के साथ रंजिश होने के कारण आरोप लग रहे हैं। धर्मेंद्र सिंह के द्वारा भी वन भूमि पर खेती की जाती रही है।