- Hindi News
- कश्मीर बाढ़ पीडि़तों के लिए धन संग्रह किया
कश्मीर बाढ़ पीडि़तों के लिए धन संग्रह किया
नगरीयनिकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां शुरू कर दी है। नगरपालिका और नगर पंचायतों के प्रभारी नियुक्त करने के बाद जनसंपर्क शुरू किया गया है। शहर के गल्लामंडी में स्थित सरस्वती स्कूल में भाजपा नगर मंडल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शहर के वार्डों के प्रत्येक घरों में भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए काम का बंटवारा कर जिम्मेदारी दी गई। बैठक के बाद सभी पदाधिकारियों ने नगर के प्रमुख मार्गों पर जनसंपर्क करते हुए कश्मीर में आई बाढ़ के पीडितों के लिए मुख्य बाजार में धनसंग्रह किया।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप खरे मंटू ने बताया कि बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यभान शुक्ला ने नगरीय निकाय चुनाव में हारने जीतने के कारणों पर विस्तार प्रकाश डाला।
जिला महामंत्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू ने प्रत्याशी चयन में उसकी संगठन निष्ठा एवं कार्य व्यवहार कोे प्रथम प्राथमिकता देने सुझाव दिया। जिलाध्यक्ष डाॅ. घासीराम पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता सदैव अपनी बात उचित मंच पर रखें। कार्यकर्ता अपना आचरण सदा संगठन, समाज और राष्ट्र के अनूकूल रखे।
नगर के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष रामनाथ यादव ने भी संबोधन दिया। संचालन नगर महामंत्री अभिषेक खरे और आभार प्रदर्शन देवेन्द्र द्विवेदी ने किया। इस मौके पर नपा अध्यक्ष अर्चना सिंह, नगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, जयश्री जैन, शोभा राजपूत, श्रीराम गुप्ता, विवेक चौरसिया, अशोक दुबे, लालचन्द्र लालवानी, लाले शिवहरे आदि उपस्थित रहे।