पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह मंदिरों में जल अर्पण, रात को पंडालों में महाआरती

सुबह मंदिरों में जल अर्पण, रात को पंडालों में महाआरती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रमें श्रद्धा के रंग अपने चरम पर है। शहर में जहां सुबह से देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है, वहीं वहां विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई है। इसके साथ मेला ग्राउंड में रामानंद आश्रम सेवा समिति के द्वारा नवरात्र डांडिया महोत्सव हो रहा है। शहर के बसस्टैंड पर देवी जागरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। गल्लामंडी और महल प्रांगण में रामलीला का मंचन किया जा रहा है।

देवीजागरण में हुई प्रस्तुतियां

शहरके बसस्टैंड में सिद्धि विनायक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा देवी पंडाल की स्थापना की गई है। यहां सोमवार की रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भव्य प्रस्तुतियां दी गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष अरविंद गिरी गोस्वामी ने बताया कि समिति के सांस्कृतिक मंच पर बालाजी एंटरटेनमेंट नागपुर और मुंबई के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। यहां मां की आराधना पर आधारित भजनों की प्रस्तुति हुई। साथ सदाबहार फिल्मी गानों का भी श्रोताओं ने लुत्फ उठाया। यहां लोगों की भारी भीड़ रही।

पीतांबरामंदिर में आकर्षक सजावट

शहरके सटई रोड पर स्थित पीतांबरा मंदिर में नवरात्र को लेकर आकर्षक सजावट की गई है। पीतांबरा माता के दरबार को सोमवार को फूलों से सजाया गया। यहां प्रतिदिन कन्याओं का पूजन कार्यक्रम भी हो रहा है। इसके अलावा शहर के प्राचीन देवी मंदिर गांव की देवी, खेरे की देवी, हमां की काली देवी, बगराजन माता, फूला देवी, झनझन देवी आदि में भी आकर्षक सजावट की गई है। यहां सुबह से महिलाओं का जमावड़ा लग रहा है। इसको देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम भी किए हैं। हटवारा बाजार में स्थित गांव की देवी में मेला लगाया गया है।

छतरपुर के देवी मंदिरों में अलसुबह मातारानी को जल अर्पित करने के लिए महिलाओं की कतारें लग रही हैं। इसके अलावा अन्य अनुष्ठान भी जारी हैं।